हरिद्वार की गूंज (24*7)
(अब्दुल सत्तार) हरिद्वार। उत्तराखंड बाडी बिल्डिंग चैंपियनशिप 2019  हरिद्वार मे होने जा रहा है, दिनाँक 04-01-2019 को नशे के खिलाफ जंग इस शो को कराने का मकसद नशे के खिलाफ जंग है, और अपने तन मन को स्वच्छ रखना स्वच्छ भारत मिशन के तहत हर चीज़ को स्वच्छ रखना चाहिए, इसी के मद्देनजर भेल सेक्टर 01 सामुदायिक केन्द्र मे प्रतियोगिता आरम्भ की जा रही है, उत्तराखंड के युवाओं मे इस प्रतियोगिता को लेकर काफी उत्साहित और जोश है, प्रतियोगिता के संयोजक शिवा चौधरी, अर्जुन गुलाटी, मुकेश पाल है, जो युवाओ का मागदर्शन करेंगे,कार्यक्रम संयोजक वीर गुर्जर, उमर युवाओ को स्वच्छता व शारीरिक स्वच्छता रखने के लिए प्रेरित करेगें, तथा नशा शरीर को खत्म कर देता है, इसके तहत सभी को इसी प्रकार के कार्यक्रमों को कराना अति आवश्यक है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours