हरिद्वार की गूंज (24*7)
(आश्कार अली) भगवानपुर। भगवानपुर के तहसील सभागार में मिल प्रबंधन और किसानों की बैठक हुई। किसानों ने जल्द गन्ना भुगतान की मांग की, मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के मुख्य सलाहकार डॉ नरेन्द्र सिंह की मौजूदगी में मिल प्रबंधन और किसानों की बैठक हुई। सीएम सलाहकार डॉ नरेंद्र सिंह ने किसानों के बकाया गन्ना भुगतान को जल्द कराये जाने की बात कही। उन्होंने मिल प्रबंधन को किसानों के बकाया गन्ना मूल्य को मार्च 2019 तक निस्तारित करने को कहा। शुगर मिल प्रबंधक द्वारा इस बारे में आश्वासन दिया गया। बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता सुबोध राकेश, उप जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष प्रदीप चौधरी, महावीर सिंह चौधरी, सुभाष वर्मा, शुगर मिल प्रबन्धक दिनेश कुमार, विजय त्यागी, राजपाल सिंह, राजेन्द्र सिंह, सीता राम आदि मौजूद रहे।

Post A Comment:
0 comments so far,add yours