हरिद्वार की गूंज (24*7)
(जावेद अंसारी) कलियर। धनोरी

विद्यालय के संस्थापक त्रिलोक शर्मा जी ने ध्वजारोहण किया इसके उपरांत उन्होंन छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय परिवार को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी, इसके बाद कार्यक्रम का प्रारम्भ सरस्वती वंदना से किया गया तथा विद्यालय के छात्र छात्राओ ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में अपनी रंगा रंग प्रस्तुति दी। अंत मे विद्यालय के प्रधानाचार्य सुशील कुमार गौर ने मुख्य अतिथि सहित सभी अथितिगणो का धन्यवाद किए उन्होंने कहा गणतंत्र लोगों का तंत्र है जिसमें प्रत्येक नागरिक की भागीदारी होती है, हमें अपने कार्यों को पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ  करना चाहिए। हमें यदि अपना एवं देश दोनों का विकास करना है तो हमें  सौपे गए  दायित्व को पूरी निष्ठा के साथ पूरा करना चाहिए । विद्यालय में छात्र-छात्राओं का दायित्व अध्ययन का हैअतः वह इस कार्य को पूरी ईमानदारी से करें, यह शिक्षा उन्हें ऊंची कक्षा में तो पहुंचाएगी साथ ही भविष्य को उज्जवल करने में भी सहायक होगी। इस दौरान  शिक्षक एवं  शिक्षिकायो में प्रशांत गौर, आकाश गौर, प्रमिला सैनी, वंदना कम्बोज, अलका सैनी, पूनम प्रजापति, करुणा सैनी, प्रियंका कम्बोज, मोहन सिंह व शिवानी सैनी उपस्थित रहें।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours