हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। स्वच्छ गंगा स्वच्छ समाज ग्रुप ने अपनी टीम की उपाध्यक्ष अर्चना चौहान की स्वर्गीय बहन पूजा चौहान का जन्मदिन श्री राम आश्रम में छोटे छोटे प्यारे अनाथ बच्चो के साथ मनाया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष अर्चना जी की बहन के लिए शांति की कामना की। उसके बाद पूजा नाम की प्यारी सी गुड़िया से केक कटवाया,  जन्मदिन में पूरी टीम अर्चना के साथ रही और टीम के हर सदस्य ने कहा कि अब कभी भी हम में से किसी का जन्मदिन होगा हम यही आकर बच्चों के साथ ही मनाया करेगे। अर्चना चौहान ने कहा मेरी बड़ी बहन हमेशा मेरे साथ है, और हमेशा ही रहेगी। उन्होंने कहा कि आज मुझे एक बहन खो कर इतनी सारी प्यारी प्यारी छोटि छोटी बहने मिली है, ये खुशी भी कम नही। जनमदिन में स्वछ गंगा स्वच्छ समाज ग्रुप के अध्यक्ष अंकित राठौर, प्रवक्ता मीनू चौधरी, महासचिव मनाली चौहान, उपाध्यक्ष शिल्पा, दिशा, शिवानी,  मीडिया प्रभारी हीना राये, रोबिन वालिया, पूनम शर्मा , रमन राठौर, रोहित राठौर, अंकुर कश्यप, श्वेता सिंह, दर्शन चौहान आदि शामिल रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours