हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद ब्यूरो) लक्सर। लक्सर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस द्वारा पुरवाला गांव स्थित एक घर में छापा मारकर पुलिस ने लगभग 25 लीटर कच्ची शराब और 8500 की नकदी बरामद की है। मुखबीर पुलिस को पुरवाला गांव में कच्ची शराब निकालने की सूचना लगातार दे रहा था। मुखबीर की निशानदेही पर पुलिस ने घेराबंदी कर कच्ची शराब के माफिया को धर दबोचा। कोतवाली के कांस्टेबल मलिक ने बताया कि पुरवाला गांव में अनिल पुत्र करणपाल के घर छापा मारा गया। आरोपियों के कब्जे से 25 लीटर कच्ची शराब और 8500 हजार की नगदी बरामद की गई है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आपको बता दें कि देहातों में बड़ी मात्रा में कच्ची शराब निकालने का खेल खेला जाता जा रहा है। मोटी रकम कमाने के चक्कर में शराब माफिया जंगलों में भटिया लगा कर कच्ची शराब के खेल को अंजाम दे रहे हैं। लेकिन लक्सर कोतवाल अमरचंद शर्मा की सतर्क दृष्टि से शराब माफियाओं में खलबली का माहौल भी पनपा हुआ है। पुलिस लगातार एक के बाद एक शराब माफियाओं को धर दबोच रही है। पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ मुहिम रंग भी ला रही है।

Post A Comment:
0 comments so far,add yours