हरिद्वार की गूंज (24*7)

(फिरोज अहमद ब्यूरो) लक्सर। लक्सर कोतवाली पुलिस द्वारा रुड़की हरिद्वार तिराहे पर चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग अभियान में लगभग पांच सौ रिफ्लेक्टर वाहन स्वामियों के वाहनों पर लगाए गए तथा तेज गति से वाहन, शराब पीकर गाड़ी चलाना, फोन पर बात करना तथा हेलमेंट न पहने वाहन स्वामियों के चालान कांटे गए। चेकिंग अभियान कोतवाल अमरचंद शर्मा के नेतृत्व में चलाया गया। जिसमें वाहन स्वामियों को कड़े निर्देश देते हुए यातायात के नियम के पालन करने के आदेश दिए गए। उन्होंने बताया कि समय-समय पर चेकिंग अभियान चलाकर जनता को यातायात नियमों से जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिस लगातार जनता के हितों में कार्य करने के तत्पर हैं। चेकिंग अभियान मे कोतवाल अमर चंद शर्मा, बाजार चौकी इंंचार्ज मनोज सिरोला, दरोगा रमेश चंद, सिपाही यशवीर सिहं नैगी, सुमन विवेक गोसाई, सतीश कुमार, प्रमोद कुमार मौजूद रहे। समाचार लिखे जाने तक चेकिंग अभियान अपने पूरे चरण पर था।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours