हरिद्वार की गूंज (24*7)

(मौ. आरिफ क्राइम प्रभारी) हरिद्वार। जिला बार संघ के वार्षिक चुनाव में नो प्रत्याशियों में से सात कार्यकारिणी सदस्यों को निर्वाचित घोषित किया गया। विजय सक्सेना को सर्वाधिक 391 और तोषी चौहान 288 से दूसरे स्थान पर रही। शनिवार को दोपहर साढ़े बारह बजे जिला बार संघ कक्ष में बने मतदान केंद्र पर मुख्य चुनाव अधिकारी विपिन गोयल व सहायक चुनाव अधिकारी सुनील चौहान, अनुज कुमार शर्मा और बलबीर सिंह ने सदस्य कार्यकारिणी के वोटों की गिनती शुरू की। दोपहर बाद सात सदस्य कार्यकारिणी का परिणाम घोषित करते हुए चुनाव अधिकारियों ने विजय सक्सेना को 391, तोषी चौहान 388, उजागर सिंह 350, निवेश चौधरी 305, रुपेश कुमार 289, दीक्षा सिंह 275 व राजेश कुमार वर्मा को 267 वोट प्राप्त हुए। जबकि आठवें पायदान पर रूपचंद आज़ाद और मोहम्मद सुल्तान अहमद 203 वोट लेकर अंतिम स्थान पर रहे। 640 मतदाताओं में से 575  मतदाताओं ने ही मतदान किया है। जैसे ही सात सदस्य कार्यकारिणी का परिणाम घोषित किया गया विजयी प्रत्याशियों और उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। विजयी पदाधिकारी और सदस्य इकट्ठे होकर प्रत्येक अधिवक्ता का आभार व्यक्त करते हुए मिठाईया बाटी। विजयी प्रत्याशियों ने अपने कर्त्तव्य व दायित्व का निर्वाह करने के लिए वरिष्ठ अधिवक्ताओं से सहयोग व मार्गदर्शन देने की अपील। इस दौरान सहायक चुनाव अधिकारी सुनील चौहान ने चुनाव सकुशल संपन्न होने पर सभी मतदाताओं, प्रत्याशियों और उनके समर्थकों का आभार जताया।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours