हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद ब्यूरो) लक्सर। प्रदेश के 23 लाख परिवारों को प्रतिवर्ष प्रति परिवार 50 लाख तक मुफ्त इलाज देने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल में आयुष्मान भारत योजना का आरंभ किया गया था। इस योजना के माध्यम से 99 सरकारी तथा 66 निजी अस्पतालों में 1350 गंभीर बीमारियों का नि:शुल्क इलाज  का दावा किया जा रहा है। इसके लिए प्रत्येक उत्तराखंड निवासी का गोल्डन कार्ड बनाया जा रहा है। वहीं इसी क्रम में सोमवार को लक्सर ब्लॉक क्षेत्र के गांव बसेड़ी खादर के पंचायत भवन में अबरार अहमद, समाजसेवी आफताब अंसारी, एहसान अंसारी तथा अजीम अंसारी द्वारा ग्रामीणों के गोल्डन कार्ड बनाए गए। जिसमें लगभग 200 लोगों के गोल्डन कार्ड ऑनलाइन किए गए हैं। जो कि 3 दिन के बाद उनको दिए जाएंगे। इस दौरान देखने को मिला की  बनवाने के लिए ग्रामीणों की भीड़ सुबह से शाम तक पंचायत भवन में उमड़ी रही।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours