हरिद्वार की गूंज (24*7)
- (शिवाकान्त पाठक) हरिद्वार। आगरा में क्लास 10 वीं की छात्रा पर पेट्रोल डाल कर आग लगा देने वाले हमलावरों पर कड़ी कार्यवाही किये जाने व मृत संजली की आत्म शान्ति हेतु शोक संवेदना व्यक्त करते हुये वाल्मीकि महासंघ हरिव्दार ने कैंडिल मार्च निकाला, सचिन पिहवाल ने कहा कि बहिनों व बेटियों की सुरक्षा को लेकर सरकार पूरी तरह लापरवाही का रवैया अख्तियार कर रही है भा.ज.पा. सरकार की कथनी व करनी में बहुत फ़र्क नजर आ रहा है केवल पूंजीपतियों केलिये यह सरकार विकास के नाम पर जानी जाती है स्कूल से घर व घर से स्कूल तक भी बेटियाँ सुरक्षित नहीं हैं तो फिर बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का नारा लगानेवालों को यह सोचना चाहिए कि जनता को बेवकूफ कब तक बनाया जा सकता है तीन राज्यों में हुई हार शायद एक सबक है जो जनता ने सिखाया है, बेचारी मासूम संजली पर पेट्रोल डाल कर जलाने जैसा अमानवीयतापूर्ण कुकृत्य एक सोचनीय बिषय है व कानून व्यवस्था पर बहुत से सवाल भी खड़े करती है यह घटना, वाल्मीकि महासंघ व्दारा निकाले गए कैंडिल मार्च में सचिन पिहवाल जिला अध्यक्ष, पदम कांगड़ा,ऑसू चंचल, नितिन तेश्वर, विशाल प्रधान, रमेश कुमार, रवि कालू भाई, किशन भाई, सूरज बेदी आदि लोग उपस्थिति रहे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours