हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। ऋषिकेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छोटे भाई पंकज मोदी ने आज ऋषिकेश स्थित आश्रम पहुंचकर महाराज श्री जी से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। ज्ञात रहे की पंकज मोदी विशेष मौकों पर ऋषिकेश स्थित आश्रम में आते रहते हैं।उनका जहां ऋषिकेश तीर्थ नगरी से विशेष लगाव है। वहीं वह देवभूमि उत्तराखंड से भी कई दशकों से जुड़े रहे हैं। तथा केदारनाथ बद्रीनाथ धाम उनका वर्ष में एक दो बार आना जाना भी रहता है। आज भी पंकज मोदी ऋषिकेश आश्रम में आए तथा पूजा अर्चना कर महाराज श्री जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। ऋषिकेश पहुंचने पर उनका उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, ऋषिकेश की नवनियुक्त मेयर अनीता ममगाई व भाजपा नेता गौरव गोयल द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इसके अलावा गुरुजनों का आशीर्वाद भी विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल एवं ऋषिकेश की मेयर अनिता ममगाई तथा गौरव गोयल ने प्राप्त किया। प्रधानमंत्री मोदी के भाई पंकज मोदी ने हाल ही में उत्तराखंड में संपन्न हुए नगर निकाय चुनाव के बारे में भी विस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा रोके गए रुड़की के नगर निगम चुनाव के बारे में भी चर्चा की। उन्होंने भाजपा नेताओं से आगामी 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए भी तैयार रहने का आह्वान किया तथा कहा कि बड़े भाई एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। इस अवसर पर सुरेश अरोड़ा, घनश्याम दास, सज्जन सिंह, संजना शर्मा, मास्टर अनूप शर्मा, अनुराग कौशिक, जागेश्वर दास प्रवीण मित्तल, रामदास अग्रवाल, सावित्री देवी तथा इमरान देशभक्त आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Post A Comment:
0 comments so far,add yours