हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। नगर निगम रुड़की की  ब्रांड अंबेसडर तथा सद्भावना वेलफेयर एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट की उपाध्यक्ष अंजुम गौड़ ने ग्रीन पार्क कॉलोनी में गरीब छोटे बच्चों को काफी एवं पेंसिल बॉक्स वितरित की। उन्होंने कहा कि शिक्षा का बच्चों के जीवन में बड़ा महत्व है। तथा शिक्षा के प्रति जागरुक करने के लिए वे बच्चों को पाठन सामग्री के रूप में अपना सहयोग दे रही है। उन्होंने कहा कि समाज के गरीब बच्चों को शिक्षा देने के लिए जहां केंद्र वह राज्य की सरकारें सस्ती व अच्छी शिक्षा उपलब्ध करा रही है। वहीं सामाजिक संगठन भी ऐसे बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए समय समय पर अपना सहयोग प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह अपने संस्था की ओर से निकट भविष्य में भी गरीब बच्चों की पढ़ाई के क्षेत्र में सहायता दिए जाने के लिए अपने प्रयास जारी रखेंगी। इस अवसर पर अब्दुल मन्नान, हाजी मोहम्मद, अलकमा, सुलेमान, मोहम्मद यूसुफ तथा इमरान देशभक्त प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours