हरिद्वार की गूंज (24*7)
(शिवाकान्त पाठक) हरिद्वार। बार्ड नंबर 52 से भा.ज.पा. के उम्मीदवार सुनील पाण्डेय ने भारी मतों से विजयी होने पर जनता का आभार व्यक्त किया। सुनील कुमार पाण्डेय भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत सभासद पद के लिए बार्ड नंबर 52 से चुनाव में भारी मतों से विजयी हुये व उन्होने बार्ड के सभी मतदाताओ का हृदय से आभार व्यक्त करते हुये कहा कि यह जीत मतदाताओं की जीत है अब मतदाता अपने बार्ड के विकास में सहयोग प्रदान करते हुये हमारा मार्ग दर्शन करेगें, साथ ही प्रत्येक समस्या में मुझे सदैव अपने साथ देखेगें।  कोई भी किसी भी प्रकार की समस्या के लिए कभी भी मेरे पास आ सकता है, मेरे दरवाजे जनता के लिये सदैव खुले रहे हैं व खुले रहेगें स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा, स्वच्छता पर हम सब मिलकर पहल करते हुये अपने बार्ड को सबसे सुन्दर व सुरक्षित बनायेगे, उन्होने पुन: सभी का आभार व्यक्त करते हुये सभी को हार्दिक बधाई दी।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours