हरिद्वार की गूंज (24*7)

(फिरोज अहमद) लक्सर। रुड़की। नगर विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि नगर का विकास एवं यहां के लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए वे प्रतिबद्ध है। उक्त विचार नगर भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा ने मोहल्ला सोत स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय 4 में स्कूल के सौंदर्य करण के अवसर पर विचार व्यक्त करते हुए कहे। उन्होंने कहा कि नगर के विकास के साथ-साथ स्कूलों के सौंदर्यकरण एवं पढ़ने वाले बच्चों के लिए कमरों के निर्माण के लिए सदैव प्रयासरत रहेंगे। उन्होंने कहा कि नगर के सामाजिक संस्था रोटरी क्लब मिडटाउन रुड़की की ओर से भी स्कूल में जो सौंदर्य करण का कार्य संपन्न कराया गया है। वह सराहनीय है। रोटरी क्लब मिटाउन के अध्यक्ष रवि प्रकाश एवं क्लब के रहे पूर्व वरिष्ठ पदाधिकारी हेमंत अरोड़ा ने कहा कि यह संस्था सामाजिक कार्यों के साथ-साथ स्कूलों के सौंदर्य करण एवं निर्धन कन्याओं के विवाह आदि कार्यों में अपना भरपूर योगदान देती रही है। उन्होंने कहा कि स्कूल की चारदीवारी आदि का सौंदर्यीकरण भी उनकी क्लब द्वारा संपन्न कराया गया है। तथा स्कूल में फर्श आदि का कार्य नगर विधायक प्रदीप बत्रा जी द्वारा संपन्न कराया गया। जो वास्तव में बधाई के पात्र हैं। प्रसिद्ध शायर अफजल मंगलोरी ने कहा कि गरीब बच्चों में शिक्षा की जागृति के लिए घर घर जाकर उनकी टीम प्रचार व प्रसार का कार्य करेगी। मंगलौरी ने बताया कि समाजसेवी गौरव गोयल के प्रयास से नगर के समस्त प्राइमरी स्कूलों में गरीब बच्चों को मुफ्त पाठ्य सामग्री ड्रेस वितरित की गई तथा भविष्य में भी उनके सहयोग से यह कार्य किया जाता रहेगा।जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ब्रहम पाल सिंह सैनी ने कहा कि रोटरी क्लब का यह प्रयास तथा उनका सहयोग सराहनीय है। व भविष्य में भी उनके सहयोग की अपेक्षा रहेगी। संचालन करते हुए रोटरी क्लब के प्रोजेक्ट चेयरमैन इंजीनियर मुजीब मलिक ने कहा कि इससे पूर्व भी रोटरी मिड टाउन रुड़की ने खंजरपुर में दो स्कूलों का भी पूर्णत नवीनीकरण क्या है। इसके अलावा नगर के अन्य स्कूलों की दशा को सुधारने के लिए भी रोटरी मिड डाउन रुड़की द्वारा समय-समय पर सहयोग किया जाता रहा है। मलिक ने कहा कि अस्पताल रुड़की में मरीजों के लिए टीन शेड तथा एक एंबुलेंस की व्यवस्था भी रोटरी क्लब द्वारा की गई है। इस अवसर पर क्लब के जिला गवर्नर प्रवीण अक्षय प्रताप सिंह, उपबेसिक शिक्षा अधिकारी बिना राठौर, डॉ विकास त्यागी फरहा मलिक, डॉ कर्ण सिंह, डॉ मधुरिमा,प्रधानाचार्य शमा परवीन, संयोगिता,शाइस्ता परवीन, वीके चौधरी ब्रांड अंबेसडर,पंकज गुप्ता,डॉक्टर सुधीर चौधरी, शालिनी परमार, डॉ संजीव गर्ग, प्रमोद कीर,राजेश गुप्ता, डॉक्टर तिलक राज, अंकित अग्रवाल, मौलाना अरशद कासमी, सुनील देशवाल, संजय सामंत, मनमोहन शर्मा, राजेंद्र शर्मा, पंकज शर्मा, अनीस अहमद, मयंक मेहंदी रत्ता, मोहम्मद यूनुस, आतिफ रहमान आदि अनेक लोग उपस्थित रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours