हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) देहरादून। दिनाँक 11 नवंबर 2018 को द्वारा सिटी कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना मिली कि 4 b धामावाला मोहल्ले में एक बंद फर्नीचर की दुकान में आग लगी है, इस सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना पुलिस द्वारा मोके पर पहुचकर संकरी गलियों  तथा भीड़ भाड़ वाले जगह में फायर टेंडर के लिए रास्ता बनाया गया, फायर सर्विस व पुलिस द्वारा बड़ी मसक्कत के बाद भयानक रूप ले चुकी आग पर करीब 30
मिनट में काबू पाया गया, इसमें किसी  जान की हानि नही हुई, जबकि दुकान में रखा फर्नीचर आदि जलकर राख हो गया, जांच से पाया गया कि यह ज्ञानचंद एंड संस प्लास्टिक फर्नीचर की दुकान थी जिसके मालिक श्री सचिन दमीर पुत्र स्व0 श्री ज्ञानचंद नि0 रेसकोर्स देहरादून है, आग लगने के कारणों की स्पष्ट जानकारी नही मिली है, संभबत शार्ट सर्किट से आग लगना प्रतीत हो रहा है। जले समान के मूल्य का आकलन किया जा रहा है। अन्य आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours