हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। पिछले काफी सालो से सरकारों की निष्क्रियता के चलते गांवो में तालाबो पर लोगो ने गोबर ड़ालकर, कूड़े की कुरड़ी बनाकर, उपले पाथने के लिए, ट्रॉली खड़े करने आदि आदि बहानो से अवैध कब्जे कर रखे थे। जिनके खिलाफ उच्च न्यायालय से सभी जिलाधिकारी को तालाबो से अवैध कब्जे हटाने को निर्देशित किया गया था। हालांकि अभी तक ऐसे काफी गांव व तालाब ऐसे भी है जिनके कब्जे हटाने हेतु सार्थक प्रयास अभी तक नही किये गए। कुछ तालाब जैसे कि जमालपुर जगजीतपुर रोड पर तालाब तारीफ़े काबिल भी है। इसी क्रम में बहदराबाद ब्लॉक अंतर्गत कटारपुर गाँव जो कि अक्सर अपने विकास कार्यों के लिये हमेशा ही चर्चा में रहता है। उसके ग्राम प्रधान नूतन कुमार द्वारा गांव के प्रमुख तालाब जो कि पंचायत भवन के निकट है उसमें काफी सालो से समुदरसोख घास पड़ी होने के कारण उसकी सही प्रकार से सफाई नही हो पाती थी। इस बार मनरेगा योजना के अंतर्गत बड़े स्तर पर उसमे सफाई अभियान शुरू किया गया है। ग्राम प्रधान ने बताया कि समुदरसोख सोख घास को जड़ से हटाया जा रहा है। इस बार तालाब की सफाई के अलावा यदि शासन प्रशासन की ओर से समुचित सहयोग मिल गया तो तालाब के आस पास बच्चों के खेलने और बुजुर्गों के टहलने हेतु भी समुचित व्यवस्था करने का विचार है। मनेरगा के नाम पर पैसा खाना, गबन करना, और घोटाले तो कई बार अखबार के माध्यम से पढ़ने को मिलते हैं। मगर यदि ग्राम प्रधान चाहे तो अपने विवेकानुसार इस योजना का  गाँव के हित मे बहुत अच्छा कार्य भी करा सकते है ये जमालपुर और कटारपुर में देखने को मिल रहा हैं।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours