हरिद्वार की गूंज (24*7)




(मौ. आरिफ) हरिद्वार। वार्ड नंबर 15 विवेक विहार से ईमानदार कर्मठ भावी कांग्रेस पार्षद पद प्रत्याशी विवेक भूषण (विक्की) और कांग्रेस मेयर प्रत्याशी अनीता शर्मा ने अन्य प्रत्याशियों को बिछाड़ते हुए डोर टू डोर जनसंपर्क कर कांग्रेस पक्ष में वोट देने की अपील की। कांग्रेस प्रत्याशियों ने वार्ड नंबर 15 के मतदाताओं से घर घर जाकर जीत का आशीर्वाद लिया। चुनाव प्रचार के आखरी पड़ाव में कांग्रेस के पार्षद पद प्रत्याशी विवेक भूषण विक्की और मेयर प्रत्याशी अनीता शर्मा के तेज रफ्तार से जनसंपर्क करना और जनता के दिलों में अपनी जगह बनानते देख अन्य प्रत्याशियों के हौसले परस्त हैं। जनसंपर्क में विवेक भूषण ने कहा कि भाजपा के कार्यकाल में जनता पर हो रहे अत्याचार का जवाब जनता निकाय चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों को भारी मतों से जीत दिलाकर देगी। उन्होंने कहा कि हरिद्वार नगर निगम चुनाव में कांग्रेस की जीत देखते हुए भाजपा के नेता और प्रत्याशी बौखलाए हुए हैं। उन्होंने कहा की भाजपा  सदैव झूठे वादे कर सत्ता में आई है। विकास के नाम पर जनता को ठगा है। और धर्म के नाम पर भाई भाई को जुदा करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि देश को बांटने का काम करने वाली भाजपा सरकार का सफाया कर जनता कांग्रेस को सत्ता में लाएगी। जिससे सर्व समाज का भला हो सके और हरिद्वार नगर निगम विकास की ओर दौड़ सके। इस अवसर पर अमित भूषण, ब्रजभूषण, डिंपल, उमा, ममता, हिमानी, शिखा, निधि, राहुल ठाकुर, डॉ रतन सिंह, जगत सिंह रावत, पुष्पनाथ, मदन सिंह, नीतू, बन्नी, कपिल, सिद्धू हुल्लड़, चंद्रपाल सिंह, विशाल बंसल, अजय जोशी, अमन जोशी, हरीश चंद्र जोशी, आशीष, जेपी, पंकज कपूर, गगन, प्रिंस, भोलू, दीपक शर्मा, सागर, पवन, सौरभ, सनी, ऋषि, दीपू, गीतांश, हिरदेश, अमर पवन, अभिषेक, सागर, गौरव, अमन, दीपक, सूरज, नीरज आदि ने भी कांग्रेस के पक्ष में वोट मांगे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours