हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। MeToo मुहिम के जोर पकड़ने के साथ केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर और फिल्म अभिनेता आलोक नाथ सहित मीडिया और मनोरंजन जगत के कई नामी-गिरामी चेहरे घिरते दिखे। देश में जारी ‘मी टू’ मूवमेंट के तहत मंगलवार को भी कई महिलाओं ने अपने साथ हुए यौन उत्पीड़न या यौन दुर्व्यवहार के अनुभव साझा किए, जिसके लपेटे में केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर और फिल्म अभिनेता आलोक नाथ सहित मीडिया और मनोरंजन जगत के कई नामी-गिरामी चेहरे आते दिखे.यौन उत्पीड़न की परिभाषा और उचित प्रक्रिया पर न्यूज़रूम्स, ड्रॉइंग रूम्स और सोशल मीडिया साइटों पर ‘मी टू’ मुहिम के बारे में चल रही जोरदार बहस के बीच कई ऐसे पत्रकारों के नाम सामने आए हैं, जिन पर महिलाओं ने यौन उत्पीड़न या यौन दुर्व्यवहार के आरोप लगाए हैं।
ये भी पढ़ें
#MeToo कैंपेन: महिला आयोग ने पीड़ित महिलाओं से की अपनी शिकायत दर्ज कराने की अपीलइस मामले में एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने यौन उत्पीड़न की शिकार महिला पत्रकारों का पुरजोर समर्थन करते हुए मीडिया संस्थानों से अपील की है कि वे ऐसे सभी मामलों में बिना भेदभाव के जांच करें। घेरे में आए संस्कारी बाबू आलोक नाथ सबसे ज्यादा दहलाने वाला अनुभव लेखिका-निर्माता विनता नंदा ने साझा किया है. उन्होंने ‘सबसे संस्कारी व्यक्ति’ पर करीब 19 साल पहले उनसे बलात्कार करने का आरोप लगाया, गौरतलब है कि जानेमाने अभिनेता आलोक नाथ द्वारा फिल्मों एवं धारावाहिकों में अदा किए जाने वाले किरदारों के कारण उन्हें ‘संस्कारी व्यक्ति’ के रूप में जाना जाता है।
ये भी पढ़ें
आलोक नाथ पर एक और आरोप- 'नशे में मेरे कमरे में घुस कर कहा तुम्हें पाना चाहता हूं'‘तारा’ नाम के टीवी शो से चर्चा में आईं नंदा ने सोमवार की रात को फेसबुक पर लिखे एक लंबे पोस्ट में अपने साथ कथित तौर पर हुए यौन शोषण की विस्तार से जानकारी दी
. उन्होंने आलोक नाथ का नाम नहीं लिया, लेकिन अपने दोषी को ‘सबसे संस्कारी व्यक्ति’ बताया. टीवी पर पिता, अंकल और दादा की संस्कारी छवि में दिखने के चलते आलोक नाथ को ‘सबसे संस्कारी व्यक्ति’ कहा जाता है.नंदा ने आरोप लगाया कि आलोक नाथ को 1993 में ‘तारा’ के सेट पर मुख्य अभिनेत्री नवनीत निशान से दुर्व्यवहार करने के बाद धारावाहिक से निकाल दिया गया था. इसके बाद उन्होंने एक से अधिक बार उन पर यौन हमला किया था. उन्होंने कहा, ‘मैंने एक लेखिका और एक इंसान के तौर पर अपना विश्वास खो दिया. इसने पूरी तरह मुझे बदल दिया. मैं चाहती हूं कि जिसने मेरे साथ ऐसा किया, उसे सजा मिले.’ नंदा ने कहा कि आगे के कदम के बारे में फैसला करने के लिए वह अपने सलाहकारों से मिलेंगी .वहीं इन आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए आलोक नाथ ने कहा, ‘मैं न तो इन आरोपों को नकार रहा हूं और न ही इनसे सहमत हूं. यह (बलात्कार) हुआ तो होगा, लेकिन किसी और ने किया होगा. मैं अब इसके बारे में ज्यादा बात नहीं करना चाहता, क्योंकि अगर यह बाहर आएगा तो और भी खिंचेगा.’ उन्होंने कहा कि नंदा के आरोप आजकल चल रही ‘MeToo’ मुहिम का नतीजा है. आलोक नाथ ने कहा, ‘हालांकि, हम सिर्फ महिलाओं का ही पक्ष सुनते हैं क्योंकि उन्हें कमजोर माना जाता है.’‘तारा’ नाम के टीवी शो में बतौर लीड एक्ट्रेस काम कर चुकीं नवनीत निशान ने भी नंदा का समर्थन किया और कहा, ‘मैं सवालों के घेरे में आए आदमी की चार साल की प्रताड़ना से थप्पड़ मारकर निपटी और फिर सब ठीक हो गया.’इस मामले में सिने एवं टीवी कलाकार संगठन (सिन्टा) ने मंगलवार को कहा कि वह आलोक नाथ को कारण बताओ नोटिस जारी करेगा. सिन्टा के महासचिव और अभिनेता सुशांत सिंह ने ट्वीट कर नंदा को लिखा, ‘प्रिय विन्ता नंदा, मुझे बहुत दुख है... दुर्भाग्यवश हमें उचित प्रक्रिया का पालन करना है. मैं आपसे अपील करता हूं कि आप इस घटिया प्राणी के खिलाफ शिकायत दाखिल करें. हम आपका पूरा समर्थन करते हैं.’वरुण ग्रोवर पर भी लगे यौन उत्पीड़न के आरोप लेखक-गीतकार वरुण ग्रोवर पर भी एक सोशल मीडिया पोस्ट में आरोप लगाया गया लेकिन उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोप को जोरदार तरीके से खारिज किया. उन्होंने कहा कि इन आरोपों में कुछ भी सही नहीं है और वह खुद को सही साबित करने के लिए किसी भी जांच का सामना करने के लिए तैयार हैं.कॉमेडी शो पेश करने वाले ग्रुप एआईबी, अभिनेता-निर्देशक रजत कपूर और फिल्मकार विकास बहल पर भी यौन उत्पीड़न व् यौन दुर्व्यवहार के आरोप लगे हैं।

Post A Comment:
0 comments so far,add yours