हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) ऋषिकेश। रख हौसला वह मंजर भी आएगा प्यासे के पास चलकर समंदर भी आएगा। थक कर न बैठ ऐ मंजिल के मुसाफिर, मंजिल भी मिलेगी और मिलने का मजा भी आएगा। वाकई इतने अद्भुत होते हैं। सफलता की वह पल जब मंजिल खुद अपनी तरफ बढ़ने लगे। हर कोई इस पल को जीतना चाहता है, लेकिन नसीब उसी का होता है। जो हौसला रखते हैं। जी हां हम बात कर रहे मिस इंडिया प्रियंका राणा की, जिन्होंने अपनी मेहनत और लगन से मिस इंडिया प्रतियोगिता का खिताब जीतकर देश का नाम रोशन किया है, आज इसी क्रम में MI flim प्रोडक्शन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मिस इंडिया प्रतियोगिता का खिताब जीतकर आई प्रियंका राणा का ऋषिकेश में फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व राज्य मंत्री अनीता ने प्रियंका राणा को बधाई देते हुए कहा कि आज महिलाएं हर वर्ग में देश का नाम रोशन कर रही हैं। देश की महिलाएं देश की उन्नति के लिए कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है। वही समाजसेवी आरती गौड़ ने कहा कि माता पिता बहु, बेटियों को उसकी इच्छाओं के अनुसार आगे बढ़ने में सहयोग करें। आज बहू, बेटियां हर क्षेत्र में अपना नाम रोशन कर रही हैं। उन्होंने कहा कि महिलाएं किसी भी कार्य में पीछे नहीं है। लिहाजा अब वक्त आ गया है। कि हम अपने पुराने विचारों को छोड़कर महिलाओं को प्रोत्साहित करें। महिलाएं पढ़ाई में आगे बढ़ना चाहती हो खेल या राजनीति में, उन्हें मुकाम तक पहुंचाने के लिये प्रोत्साहित करना हर व्यक्ति का कर्तव्य है। आपको बता दें कि ऋषिकेश की रहने वाली समाजसेवी आरती गौड़ ने अपना जीवन सामाजिक कार्यों के लिए समर्पित कर रखा है। उन्होंने जन समस्याओं के निस्तारण के लिए बीड़ा उठाया हुआ है। समाज के हर वर्ग की समस्या और सामाजिक कार्यों में उनका भरपूर योगदान रहा है। समाजसेवी आरती निकाय चुनाव में मेयर चुनाव की तैयारी कर रही हैं। वह मेयर के चुनाव में भावी उम्मीद उम्मीदवार भी है। कार्यक्रम में सीमा डेंटल कॉलेज के सरंक्षक डॉ0आर0के0गुप्ता, स्नेहलता शर्मा, कुसुम कंडवाल, सरोज डिमरी, अनीता ममगई, मोनिक गर्ग, अनिता तिवारी, कुसुम जोशी, रजनी बिष्ट, बिमला रावत, कपिल गुप्ता, जितेंद्र अग्रवाल, अंकुर कुकरेजा, प्रमोद शर्मा, जयंत शर्मा, ओर अजय गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Post A Comment:
0 comments so far,add yours