हरिद्वार की गूंज (24*7)
(अब्दुल सत्तार) हरिद्वार। वार्ड नं०-52 से पार्षद का चुनाव लडने के इच्छुक दमदार युवा प्रत्याशी गुलजार उर्फ राजा ने कहा है, कि वार्ड की जनता की समस्याओं को ध्यान मे रखते हुए, मैने वार्ड के युवाओं की सलाह पर चुनाव लडने के लिए काफी समय से वार्ड मे तैयारी शुरू कर दी थी, और वार्ड की जनता का सहयोग भी मुझे बखूबी मिल रहा था, लेकिन ऐन समय पर जिस समय मै नगर निगम से अनापत्ति पत्र के लिए पहुँचा तो वहाँ पर मतदाताओं सूची से मेरा नाम गायब मिला, मुझे बडा ही आश्चर्य हुआ कि मेरे परिवार के सभी सदस्यों के नाम है, लेकिन मेरा नाम गायब है, तो मै समझ गया कि किसी राजनीतिक साजिश के तहत मेरा नाम मतदाता सूची से गायब किया गया है, इसके पीछे विरोधियों का हाथ होने की सम्भावना है, ये सभी बाते गुलजार उर्फ राजा ने हरिद्वार की गूंज सच्चाई के अलम्बरदार न्यूज को बताई।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours