हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। हरिद्वार के जिलाधिकारी दीपक रावत एवं अपर जिलाधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्रा के द्वारा किये गए आह्वान पर गंगा सफाई अभियान के अंतर्गत रुड़की गंगनहर की सफाई के लिए मौलाना डॉ. सनाउल्ला ग़ाज़ी के नेर्तत्व में घाट पर दर्जनों मुस्लिम समुदाय ने भागीदारी कर गंगा को स्वच्छ और निर्मल बनाने का संकल्प लिया। सफाई अभियान में हिस्सा लेते हुए डॉक्टर गाजी ने कहा कि गंगा की सफाई की जिम्मेदारी हम सभी की है। सभी वर्ग एवं जाति के लोगों को चाहिए कि वे धर्म-जाति से ऊपर उठकर गंगा की सफाई के लिए आगे आएं। उन्होंने लोगों का आहवान किया। कि कुड़ा-कचरा, पॉलिथीन एवं गंदे सामान को गंगा में ना डालें। गंगा जहां हमारी जीवनदायिनी है, वहीं मां गंगा के पवित्र जल से पर्यावरण एवं किसानों को कृषि उपयोगी भूमि के लिए जल उपलब्ध होता है। इसलिए हमें चाहिए कि गंगा को प्रदूषित होने से बचाने के लिए आगे आएं। इस अवसर पर सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक रियाजुद्दीन, नासिर खान, हाजी मोहम्मद यासीन, मोहतसीन, इश्तियाक, मौ.आबिद, मौलाना ज़ुबैर अहमद, मौलाना यासीन, सौरभ गुप्ता, हाजी मुर्तज़ा, इमरान देशभक्त, जमशेद अली, अंजुम गौड आदि ने गंगा की सफाई में भाग लिया। नगर निगम की ओर से नगर आयुक्त अशोक कुमार पांडे थे। निगम के स्टाफ मृदुल कुमार, बिन्नी, राकेश कुमार, रविन्द्र कुमार आदि भी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Post A Comment:
0 comments so far,add yours