हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। स्वच्छ गंगा स्वच्छ समाज टीम के सदस्यों ने रविवार को विश्वकर्मा घाट पर सफाई करके अपने रविवार के समय को सदपयोग किया। उनके अभियान में हरिद्वार ए०डी०एम ललित नारायण मिश्रा का सानिध्य प्राप्त हुआ। ए डी एम ने उनकी टीम को हर सम्भव मदद का आश्वसन दिया। राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अंकित राठौड़ ने स्वच्छ गंगा स्वच्छ समाज की टीम को अपना पूर्ण समर्थन देने और जिला प्रशासन से भी आवश्यक मदद दिलाने का भरोसा दिलाया। वही टीम के अध्यक्ष ऋषभ कुमार ने कहा कि बहुत जल्द ही टीम को एक बड़े पैमाने पर तैयार किया जायेगा। टीम की महासचिव पूनम शर्मा और प्रवक्ता मीनू चौधरी ने कहा कि ये टीम युवा नारी की टीम है और वो भी किसी से कम नही है। उन्हें विश्वास है कि आने वाले समय मे उनकी टीम हरिद्वार की सबसे अच्छी और बड़ी टीम होंगी। आज के अभियान में जिला अध्यक्ष अंकित राठौर राष्टीय मानवाधिकार संगठन युवा मोर्चा, ऋषभ कुमार, महासचिव पूनम शर्मा, प्रवक्ता मीनू चौधरी, अनुष्का, मीनाक्षी, शिल्पा, रूबी, हिना, संगीता, कीर्ति और अन्य सदस्य भी शामिल रहे।

Post A Comment:
0 comments so far,add yours