हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौ. आरिफ) हरिद्वार। बहादराबाद ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत अलीपुर इब्राहिमपुर में विकास कार्यों से लेकर साफ सफाई तक का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। ग्राम प्रधान सुखबीर सिंह द्वारा स्वच्छता के प्रति चलाया जा रहा अभियान रंग भी ला रहा है। प्रधान सुखबीर सिंह ने बताया कि श्यामाप्रसाद मुखर्जी और मनरेगा योजना के तहत मेन सड़क से जनेश्वर के घर तक इंटरलॉकिंग्स टाइल्स द्वारा सड़क निर्माण कार्य प्रगति पर चल रहा है। उन्होंने बताया कि गांव में हर गली मोहल्ले को टाईल्स, सीसी रोड कार्य करने की योजनाएं बनाई जा रही है। जिससे गांव की खराब सड़कों की समस्या का हल हो सके। उन्होंने बताया कि गांव में साफ सफाई का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि साफ सफाई रखना हर नागरिक का कर्तव्य है। हर नागरिक को चाहिए कि गंदगी देख उसे एकत्र कर स्वच्छता का संदेश देना चाहिए। जिससे हमारा वातावरण स्वच्छ रह सके।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours