हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौ. आरिफ) हरिद्वार। ज्वालापुर ऊंचे रेलवे पुल पर नगर निगम ने हरिद्वार की गूंज, HKG NEWS (24*7) मे प्रकाशित खबर को संज्ञान में लेते हुए लाईट लगवाने का कार्य शुरू कर दिया है। आपको बता दें कि देवभूमि हरिद्वार को ज्वालापुर से जोड़ने वाले रेलवे ऊंचे पुल का निर्माण लगभग 4 महीने पहले संपन्न हो गया था। इस पुल से दिन रात लाखों की संख्या में मुसाफिर सफर करते हैं। पुल निर्माण के पश्चात नगर निगम ने पुल पर लाईटों के खंबे तो लगवा दिए थे। लेकिन खंबो पर लाईटे नहीं लगी थी। जिससे शाम ढलते ही रात का अंधकार फुल को अपने आगोश में ले लेता था। आने जाने वाले मुसाफिरों को पता ही नहीं चलता था। कि आगे क्या है। रात के अंधेरे में मुसाफिर अपनी जान जोखिम में डालकर ऊंचे पुल से सफर कर रहे थे। कब पुल पर छाया अंधकार किस का इकलौता चिराग बुझा दे इसका अंदाजा भी नहीं लग सकता था। विभागीय अधिकारियों  की घोर लापरवाही को देखते हुए हरिद्वार की गूंज ने यह समस्या प्रमुख्ता से उठाई। नतिजन प्रशासन के आला अधिकारियों ने खबर को संज्ञान में लेते हुए ऊंचे पुल पर लाईटे लगवाने का कार्य शुरू करवा दिया है। जिससे पुल लाइटों की रोशनी मे जगमगा गया है। अब पुल  से गुजरने वाले मुसाफिरों को अंधकार से कुछ राहत की सांस मिलेगी।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours