हरिद्वार की गूंज
(मौ. आरिफ) हरिद्वार। बहादराबाद ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचायत आदर्श टिहरी नगर पथरी प्रधान मन्जू देवी ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर बताया कि पथरी स्टेशन से पथरी थाना होते हुए ग्राम शिवगढ़ पुलिया तथा घिसुपुरा ग्राम से लेकर ग्राम सुभाष गढ़ तक का मैन रोड बहुत खराब होने के कारण 'विस्थापित कॉलोनी पथरी' क्षेत्र के निवासियों को बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने पत्र में बताया कि इस संबंध में लोक निर्माण विभाग को पूर्व में लिखित पत्र देकर अवगत भी कराया गया। लेकिन विभाग ने कोई भी कार्य इन मार्गों पर नहीं कराये हैं। उन्होंने पत्र में बताया कि इन मार्गों का संपर्क मुख्य मार्गो से जुड़ा हुआ है। जिससे स्कूली बच्चों, वाहन यात्रियों तथा क्षेत्रवासियों को खस्ताहाल मार्गो से परेशानिया उठानी पड रही है। उन्होंने मुख्य मुख्यमंत्री से खस्ताहाल मार्गो को जल्द से जल्द सही करके क्षेत्र वासियों की समस्या को दूर करने की गुहार लगाई है। वही ग्राम प्रधानपति रविंद्र सिंह ने बताया कि रोजाना सैकड़ों की संख्या में दिन रात मुसाफिर इन मार्गो से गुजरते हैं। इन मार्गो में गहरे गड्ढे, पथरीले पत्थर, बिखरी हुई बजरी तो है ही। बरसात के मौसम में यहां से निकलना भी मुश्किल हो जाता है। बरसाती पानी की भी सही निकासी न होने के कारण पानी मार्गो पर ही खट्टा हो रहता है। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल में जाने वाले बच्चों तथा बुजुर्गों को उठानी पड़ती है उन्होंने बताया कि कई बार बच्चे, बुजुर्ग तथा वाहन स्वामी खस्ताहाल सड़कों से गंभीर रूप से घायल भी हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर इन रास्तों से अवगत कराया गया है। तथा मुख्यमंत्री सचिव हितेंद्र सिंह नेगी ने मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग गढ़वाल को क्षेत्र वासियों की समस्या को दूर करने के आदेश भी दिए हैं।

Post A Comment:
0 comments so far,add yours