हरिद्वार की गूंज
(मनीष लखानी) हरिद्वार। सीएम की अनदेखी से नाराज प्रदेश भर के मूक बधिर और दिव्यांगजन गत दिवस हरिद्वार के जिलाधिकारी दीपक रावत जी को मुख्यमंत्री को सम्बोधित मांग-पत्र सौंपने के बाद दूसरे चरण मे दिनांक 18 सितम्बर 2018 दिन मंगलवार को सुबह 10 बजे *उत्तराखंड दिव्यांग एकता महागठबंधन* के पदाधिकारी रूद्रपुर जिला उधमसिंह नगर निवासी महागठबंधन के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं डिसेबल क्रिकेट सोसायटी के प्रदेश अध्यक्ष *हरीश चौधरी जी*, रूद्रपुर मूक बधिर एसोसिएशन के अध्यक्ष किच्छा निवासी *सुरेन्द्र मुंजाल जी* और महागठबंधन के प्रदेश कोषाध्यक्ष बाजपुर निवासी *उमा जोशी जी* के संयुक्त नेतृत्व मे कार्यकर्ताओ के साथ उधमसिंह नगर के जिलाधिकारी को सीएम के नाम मांग-पत्र सौंपेगे। उधमसिंह नगर जिले के काशीपुर, बाजपुर, गदरपुर, जसपुर, किच्छा व अन्य शहरो के मूक बधिर एवं दिव्यांग संगठन भी समर्थन मे डीएम कार्यालय जाएगे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours