हरिद्वार की गूंज
(आशकार अली) भगवानपुर। भगवानपुर थाना क्षेत्र के गांव खेलपुर में शुक्रवार को बाइक से छात्राओं को टक्कर लगने को लेकर दो समुदायों के लोग आमने सामने आ गए थें। जिसके चलते दोनों समुदायों के लोगों के बीच जमकर लाठी डंडे व पथराव हुआ था। एक पक्ष का आरोप था कि टक्कर मारने वाले बाइक सवार युवकों की तरफ से कुछ लोगों ने रविद्र पक्ष के घर पर चढ़कर हमला कर दिया था। जिसमें कई लोगों को चोटें लगी थी। हालांकि सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से मौके पर जाकर मामला शांत कराया था। पुलिस ने रविद्र की तहरीर पर आजम, शादाब, मंझर, शमीम, जहांगीर के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है। सामान्य धाराओं में मुकदमा दर्ज होने से पिडित पक्ष के लोगो ने थाने का घेराव कर हंगामा किया पिडित पक्ष व ग्रामीणों का आरोप था कि मौके पर पांच राउंड फायरिंग भी की गई है। ग्रामीणों ने आरोपितों पर एससीएसटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा तरमीम करने की मांग की। थाना प्रभारी गोविंद कुमार ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत किया। इस मौके पर सोनू,भीम सिंह,मेनपाल,भूरा,ऋषिपाल, बिट्टू, सुमित, रविंद्र सिंह, रामपाल, राजपाल, संजय, लक्ष्मीचंद,अशोक कुमार, पदमसिंह आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours