हरिद्वार की गूंज
(कुलदीप सिंह) हरिद्वार। हरिद्वार जो किसी पहचान का मोहताज नहीं है जिसकी विश्व प्रसिद्ध ख्याति है, लेकिन हरिद्वार कोतवाली से लेकर जीरो जोन भीमगोड़ा हरिद्वार तक रिक्शा, बैटरी रिक्शा व रेहड़ी वाले इस कदर प्रशासन पर हावी है की जहां चाहे वहां रिक्शा रोकते हैं, खड़ी करते हैं, सवारियां बिठाते हैं, उतारते हैं, जिस वजह से जीरो जोन में हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है। खासकर गंगा आरती के समय यह स्थिति भयावह हो जाती है। एक और पुलिस प्रशासन इन्हें जीरो जोन में से
निकालने की कोशिश करता है, वहीं दूसरी ओर इन्होंने जीरो जोन में आने के रास्ते पोस्ट ऑफिस से होते हुए पुरानी सब्जी मंडी जो कि अपरोड पर मिलती है, बना रखा है। इनको हटाने के तहत जब पुलिस वाले कार्रवाई करते हैं। इस कदर भागते हैं किसी को भी नुकसान हो सकता है। खासकर स्थानीय निवासी व यात्रियों को भी नुकसान पहुँचता हैं। प्रशासन को चाहिए इनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करें।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours