हरिद्वार की गूंज
(रजत चौहान) देहरादून। दिनाँक 27 sep 2018 को द्वारा कंट्रोल रूम सूचना मिली कि कचहरी परिसर में एक साधु बाबा के साथ कुछ लोग मारपीट कर रहे हैं, इस सूचना पर थाना कोतवाली पुलिस द्वारा मोके पर पहुचकर दोनो पक्षो को शांत कर चौकी लक्खीबाग लाया गया,   यहां पर पूछताछ कर जानकारी की गई तो स्वामी डॉ0 अद्वेत ईश्वस्यम नि0 हरपुर कला ऋषिकेश देहरादून द्वारा बताया गया कि एक परिचित व्यक्ति  अभिषेक गुप्ता व उनकी पत्नी में आपस मे झगड़ा चल रहा है, करीब डेढ़ वर्ष पहले इनके घर पर आकर इन्होंने झगड़ा शांत कर दोनों को साथ रहने के लिए कहा था, और परिवार वालो को भी विश्वास दिलाया था कि इनका घर दोबारा से बस जाएगा, लेकिन ऐसा नही हुआ , आज संयोग से ये निजी कार्य से कचहरी देहरादून आये थे कि लड़की व उसके माता पिता मिल गए, और यह कहते हुए की तुमने घर बसाने का अस्वासन दिया था किंतु घर नही बसा इस बात पर तीनों ने मारपीट करना शुरू कर देते हैं, यह देखकर कचहरी में लोग इकट्ठा हो जाते हैं और वकीलों द्वारा इनको बचाया जाता है। उक्त संबंध में शिकायतकर्ता उपरोक्त की लिखित प्राथना पत्र पर उक्त तीन व्यक्ति डिंपल, शैफाली व दीपक अग्रवाल के विरुद्ध अंतर्गत धारा 323, 504, 506 ipc में अभियोग पंजीकृत किया गया है, वाद विवेचना तथ्यों के संकलन के आधार पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours