हरिद्वार की गूंज
(मनीष लखानी) हरिद्वार। हरिद्वार केमिस्ट एसोसिएशन व्यापारिक संगठन होने के साथ - साथ अपने सामाजिक कर्तव्यों का निर्वहन भी बखूबी करता आया है। आवश्यक परिस्थितियों में संगठन के सदस्य रक्तदान के माध्यम से समाज के प्रति अपना दायित्व निभाते आये हैं। विगत वर्षों में कई बार हरिद्वार केमिस्ट एसोसिएशन द्वारा अन्य समाजसेवी संगठनों के साथ मिलकर रक्तदान शिविरों का आयोजन किया है और सभी सदस्य आपात स्थिति में भी रक्तदान के लिए तत्पर रहते हैं।

आगामी 28 सितंबर(शुक्रवार) को राष्ट्रीय संस्था AIOCD(All India Organization Of Chemist & Druggist) के आहवान पर ऑन लाइन फार्मेसी के विरोध में देश के सम्पूर्ण मेडिकल स्टोर एक दिन के लिए अपना कारोबार पूर्ण रूप से बंद रखेंगे।

इसी दिन (28 सितंबर) को  हरिद्वार केमिस्ट एसोसिएशन ब्लड बैंको में रक्त की भारी कमी को देखते हुए एक रक्तदान शिविर का आयोजन कर रही है जिसमें आप सभी से अनुरोध है शिविर में रक्तदान कर किसी का जीवन बचाने में अपना सहयोग दें।

दिनाँक-28/09/2018
समय-प्रातः 09:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक
स्थान-जवाहर लाल नेहरू राष्ट्रीय युवा केन्द्र, भगत सिंह चौक।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours