हरिद्वार की गूंज
(रजत चौहान) रुड़की। एनएच 58 पर एक बड़ा हादसा होने से बच गया. तेज गति से हरिद्वार की ओर से आ रही कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी. कार में सवार लोगों और ड्राइवर को हल्की चोटें आयी हैं. हादसा सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के हरिद्वार नेशनल हाई-वे पर शनिदेव मन्दिर के पास घटित हुआ, घायलों की चीख पुकार सुनकर वहां से गुजर रहे लोगों ने उन्हें नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया,
स्थानीय लोगों ने मौके पर एक क्रेन भी मंगवाया और कड़ी मशक्कत के बाद खाई से कार को बाहर निकाला गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गाड़ी की गति इतनी तेज थी कि ड्राइवर गाड़ी को अपने कन्ट्रोल में नहीं कर पाया और गाड़ी सड़क किनारे खाई में जा गिरी।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours