हरिद्वार की गूंज
(कुलदीप सिंह) हरिद्वार। जिलाधिकारी श्री दीपक रावत ने अवगत कराया कि राज्य स्तरीय गंगा क्विज प्रतियोगिता का आयोजन दो चरणों में किया जा रहा है। जनपद स्तर पर 09 सितम्बर 2018 एवं राज्य स्तर पर 16 सितम्बर 2018। प्रतियोगिता दो वर्गों में सम्पन्न करायी जाएगी। जूनियर टीम वर्ग, जिसमें कक्षा 06 से कक्षा 08 तक के विद्यार्थी प्रतिभाग करेंगे। सीनियर टीम वर्ग, जिसमें कक्षा 09 से कक्षा 12 तक के विद्यार्थी प्रतिभाग करेंगे।प्र
तियोगिता में जनपद में स्थित सभी राजकीय सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों के विद्यार्थिंयों के द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा। प्रत्येक टीम में तीन विद्यार्थिंयों के द्वारा समूह में प्रतिभाग किया जाएगा। प्रथम चरण मूल्यांकन उपरान्त प्रत्येक टीम कैटेगरी में 8-8 टीमों का फाइनल राउण्ड हेतु चयन किया जाएगा। फाइनल राउण्ड के प्रथम, द्वितीय, तृतीय व सान्त्वना पुरस्कार एवं मेरिट सर्टिफिकेट से प्रतिभागियों में से सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता के सफल सम्पादन के लिए जिलाधिकारी द्वारा मुख्य शिक्षा अधिकारी हरिद्वार को नोडल अधिकारी/सुपरवाइजर, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक/बेसिक को सहा0 नोडल अधिकारी, समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी बेसिक को अपने विकासखण्ड के नोडल अधिकारी तथा परियोजना प्रबन्धक स्वजल हरिद्वार को सम्पूर्ण कार्यक्रम के लिए जिला समन्वयक अधिकारी का दायित्व सौंपा गया है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours