हरिद्वार की गूंज
(रजत चौहान) हरिद्वार। हरिद्वार के क्षेत्रो में फायनेंस और ब्याज के नाम पर गरीब जनता को लूटने का धंधा जोरो पर चल रहा है। और गरीब जनता इनके झांसे में आकर थोड़ी-थाड़ी रकम लेते है। और दो चार महीनो में ही बहुत ज्यादा पैसा इनसे वसूला जाता है। ये लोग जरूरतमंद गरीब आदमीयों को उनकी जरूरत पर पैसा उधार देते हैं। जिस पर मोटा ब्याज लिया जाता है। अगर ब्याज समय पर नही भरा जाता या रकम नही दी जाती थी तो उस गरीब को परेशान किया जाता था या फिर उसके घर में गाड़ी य सोने चांदी के गहने उस रकम में वसूले जाते थे जिन लोगो को इस बारे में नही पता वे गरीब परेशान है। मगर ये बात तो उस जमाने की थी जिसे सदिया गुजर गयी। मगर आज भी ये अवैध धंधा जोरो पर चल रहा है। गांव-गांव गली-गली शहर के हर महौल्ले में हर गरीब को अपना शिकार बनाये हुए है। यहा तक की उस गरीब की पैसो के एवंज में रजिश्ट्री भी अपने पास रखते है। और फिर उसकी एवंज मंे पैसा देते है। समय पर पैसा ना मिलने पर ये उनके मकान और दुकान पर कब्जा कर लेते है। और ये अवैध धंध पूरे जौरो से पंनप रहा है। जिसकी जड़े देहात तक फैल रही है। कई ग्रामीणो ने बताया कि जो हमारे पास फायनंेस वाले आते है। वो मुरादाबाद से आते है और कुछ ने सहारनपुर से बताया और कई महीलाओं ने रानीपुर हरिद्वार से बताया और महीलाओं ने ये भी बताया अगर समय पर किश्ते नही दी या कुछ कम रह गई तो उसको बुरा भला कहा जाता है। और अगले महीने डबल लेते है। एैसे ही हफ्ते वाले अवैध धंधा करने वाले फायनेंसर हर हफ्ते देहात में आते है। और अच्छी खासी रकम ऐंठ कर ले जाते है। और इनके जोर जुल्म से कई लोगो ने खुदकुशी भी कर ली है और अपनी जिन्दगी को पूरी तरह से नष्ट कर चुके हैं। सरकार को चाहीये कि इन फाईनंेस कम्पनीयों की जांच कर कार्यवाही करें और सलाखो के पीछे धकेले।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours