हरिद्वार की गूंज
(रजत चौहान) हरिद्वार। इस दुनिया में जहां देखो वहा हो रहा है पाप नहीं छोडते पवित्र जगह को भी यह पापी। हम बात कर रहे है एक ऐसी जगह की जहां पाप धोनें के लिए इंसान पता नहीं कहां-कहां से यहां आता है उस जगह का नाम है हरी का द्वार हरिद्वार यह नाम लगभग दुनिया के हर एक कोने मे फैला है लेकिन क्या आपको पता है यहां पर महिलाएं व लडकियों का धंधा बड़ी ही जोरो पर चलता है हम आपको बता दे शिव मूर्ति, रेलवें स्टेशन, बस स्टैंड, ऐसी कई जगह है जहां इन वेश्याओं ने अपना ठिकाना जमा रखा है। रिक्शे वालों से लेकर आॅटो चालक राहगीरों को रोक-रोक कर कहते नजर आते है बेशर्मि हद पार कर चुकी है माहौल गंदा होता जा रहा है घरों की माॅ बहने सुरक्षित नहीं है हरिद्वार में यह धंधा पुलिस के नाक के नीचे चल रहा है यह धंधा अधिकारियों के चश्में तले चल रहा है। इस शहर को गन्दा करने में अहम भूमिका प्रशासन की ही है। ऐसे चलता है गोरखध्ंाधा-रात में हरिद्वार जंक्शन, बस स्टैंड पार्क के आसपास अच्छे कपड़े और सजधज कर लडकियां व महिलाएं राहगीरों पर नजर रखती हैं। नजर मिलते ही वह अश्लील इशारे करने लगती हैं और लोगों को पीछे-पीछे आने का इशारा करती हैं। ये लडकियां अंधेरे और सुनसान जगह पर ले जाकर मौज-मस्ती के लिए सौदा तय करती है। वे ग्राहक से होटल बुकिंग से लेकर तमाम सुविधाओं के लिए पैसे ले लेती हैं। होटल व धर्मशाला से चलता है। इस देह व्यापार को रोकने में पुलिस नाकाम साबित होती नजर आती रही है। इस देह व्यापार में कुछ महिलाओं तो मजबुरन शामिल होती है। और कुछ महिलाओं ने तो इस देह व्यापार को व्यावसाय का रूप दे रखा है। ये वो महिलाएं है जो घर से बेघर हो जाती है, विधवा हो जाती है तथा दूर दराज राज्यों से आई हुई महिलाएं एस देह व्यापार में संलिप्त है। इन महिलाओं ने इस देह व्यापार को व्यवसाय का रूप दे ही रखा है। साथ ही साथ इन महिलाओं ने इस देह व्यापार में कुछ अन्य महिलाओं को भी शामिल कर रखा है। ये वो महिलाएं है जो कि बढ़ती महंगाई को देखते हुए एवं नौकरी ना मिलने के कारण अपने परिवार का पालन-पोषण करने के लिए भी इस देह व्यापार का हिस्सा बनती है। इसमे कुछ ऐसी भी महिलाएं है जो इस देह व्यापार में शामिल नहीं होना चाहती फिर भी कुछ ऐसी मजबूरीयां या परिस्थितियां इस देह व्यापार की ओर महिलाओं को खींच कर ले आती है। इन महिलाओं में कुछ ऐसी महिलाएं है जो कि हरिद्वार के पार्क व जंगल को अपना ठिकाना बनाएं हुए है। जहां लोग आसानी से पहुंचकर इन महिलाओं से चंद रूपए से सौदा कर अपनी हवस को मिटा लेते है। यहां कुछ ऐसी भी महिलाएं है। जिन्होंने आलीशान होटल, गेस्ट हाऊस में स्थायी रूप से अपने कमरे बुक करवा रखे है। यहां बडे़-बडे़ लोग भी अपनी हवस को मिटाने के लिए इन महिलाओं का सहारा लेते है और इन महिलाओं को इस हवस में अच्छे दाम भी दिए जाते। इस व्यापार में तो कई जगह शराब और शबाब परोसने का भी कार्य किया जाता है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours