हरिद्वार की गूंज
(रजत चौहान) हरिद्वार। आपदा से सड़क दुर्घटनाओं आदि के समय नदी,सड़क किनारे निवास रत इच्छुक 77 पुलिस आपदा मित्र हुये चयनित आपदा प्रशिक्षण देने के बाद पुलिस अधीक्षक महोदया ने वितरित किये जैकेट व पुलिस आपदा सहायक परिचय पत्र जनपद में प्राकृतिक आपदाओं, सड़क दुर्घटनाओं आदि के समय जनपद के नदी किनारे एवं सड़कों के आस पास निवासरत व्यक्तियों द्वारा अक्सर निस्वार्थ भाव से पुलिस एवं प्रभावितों की सहायता की जाती है। पुलिस अधीक्षक चमोली महोदया द्वारा समस्त थाना चौकी प्रभारियों को ऐसे व्यक्तियों को चिन्हित करने हेतु जो निस्वार्थ भाव से स्वयं ऐसे अवसरों पर सहायता के इच्छुक हो,को चयनित करने हेतु निर्देशित किया गया था।जनपद के विभिन्न स्थानों  के  ऐसे 77 व्यक्तियों द्वारा निस्वार्थ भाव से प्राकृतिक आपदाओं एवं सड़क दुर्घटनाओं के समय पुलिस एवं पीडितों की सहायता हेतु अपनी स्वेच्छा से स्वीकृत दी।
       
              आज दिनांक 15/06/18 को पुलिस ग्राउंड गोपेश्वर में चयनित 77 आपदा सहायकों को एस. डी .आर.एफ़. द्वारा प्राकृतिक आपदाओं के समय रेस्क्यू  में सहायक उपकरणों के सम्बन्ध में प्रशिक्षण* दिया गया।एवं रेस्क्यू के दौरान खुद की हिफाजत के साथ घायल व्यक्तियों की सहायता के सम्बन्ध में विस्तार से बताया।इस दौरान सभी आपदा सहायकों में *गजब का उत्साह देखने को मिला एवं सभी के द्वारा पुलिस अधीक्षक महोदया की इस पहल की मुक्त कंठ से प्रशंसा की।
   इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सुश्री तृप्ति भट्ट महोदया द्वारा सभी आपदा सहायकों निःस्वार्थ भाव एवं बिना किसी लोभ लालच के पुलिस व आम जनता की प्राकृतिक आपदाओं, सड़क दुर्घटनाओं, एवं अन्य दुर्घटनाओं के समय स्वेच्छा से आगे आने एवं उनकी मानवीय भावनाओं की प्रशंसा करते हुये शुभकामनायें दी एवं बताया कि   सराहनीय एवं प्रशंसनीय कार्य करने पर आपदा सहायकों को सम्मानित एवं पुरुस्कृत भी किया जायेगा। तदोपरान्त सभी आपदा सहायकों को पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा जेकेट एवं परिचय पत्र प्रदान किये गये।
पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा बताया गया कि  भविष्य में भी यदि कोई व्यक्ति इस कड़ी में जुड़ने का इच्छुक हों तो उनका हार्दिक स्वागत है,ऐसे इच्छुक महिला एवं पुरुष सम्बन्धित थाना/ चौकी से सम्पर्क कर इस कड़ी में जुड़ सकते हैं।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours