हरिद्वार की गूंज
(रजत चौहान) हरिद्वार। आज दिनाँक 15/6/2018 तथा कल दिनाँक 14/6/2018 को फाऊण्डी गेट के मध्य मार्ग से बी एच ई एल मे चैकिंग के दरमियान सेक्टर-4 चौक की ओर से आने वाले वाहनो को चैक किया जा रहा था, दौराने चैकिंग एक वाहन तेजी से आ रहा था, यकायक वापस मुडने लगा तो, चैकिग पर मौजूद पुलिस अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को शक हुआ तो वाहन को घेरा बंदी करके पकडा तथा उस वाहन की संघनन चैकिंग की गयी जिसका न०- टाटा  एस रजि  यूके 08 सीए 3005 से 45 पेटी 2160 पव्वे अवैध देशी शराब पिकनिक मार्का बरामद की गयी,तथा दिनाँक 14/6/2018 को भी उक्त व्यक्ति राजा उर्फ इरफान से 45 पेटी अंग्रेज़ी व देशी शराब बरामद की गयी थी,इससे पूर्व मे उक्त अभियुक्त पर रानीपुर कोतवाली मे 14 मुकदमे थाना से सिडकुल मे 4 कोतवाली ज्वालापुर मे 1 मुकदमा पंजीकृत है, कुल 19 मुकदमे उक्त अभियुक्त को ऊपर दर्ज है, अभियुक्त के विरूद्ध गुण्डा एक्ट की कार्यवाही अमल मे लायी जा रही है, पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक यशपाल सिंह बिष्ट कोतवाल रानीपुर हरिद्वार आशीष शर्मा उ०नि०,का० सुनील सिंह, का०राजपाल, का०राकेश नेगी, का०नानक चौहान, का० कुलदीप आदि शामिल थे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours