हरिद्वार की गूंज
(रजत चौहान) हरिद्वार। चमार-वाल्मीकि महासंघ के कार्यकर्ताओं ने ईदगाह रोड ज्वालापुर में ईद मिलन कार्यक्रम के दौरान नमाजियों के साथ गले मिलकर ईद की हार्दिक मुबारकबाद दी। चमार-वाल्मीकि महासंघ के अध्यक्ष भंवर सिंह ने सभी को ईद की दिली मुबारकबाद देते हुए कहा कि चमार-वाल्मीकि समाज के लोगों ने देश मूल निवासी मुस्लिम समाज के अपने भाईयों के साथ गले मिलकर देश में भाईचारे का संदेश दिया। श्री सिंह ने कहा कि दलित-मुस्लिम समाज को प्यार मौहब्बत से रहना चाहिए, क्योंकि जब-जब भी दलित-मुस्लिम समाज में नफरत का जहर खोला गया तब-तब फिरका फिरस्त ताकतें मजबूत हुई हैं। इसका इतिहास गवाह है कि उन्होंने उसके बाद दलित-मुस्लिम-सिख-ईसाइयों को अन्याय, अत्याचार एवं अधिकार विहीन कर उन्हें पशुओं जैसी जिन्दगी जीने पर मजबूर किया है, लेकिन अब दलित-मुस्लिम समाज जाग चुका है और जिसकी शुरूआत आज ईद के पवित्र दिन पर शुरूआत कर चमार-वाल्मीकि महासंघ के कार्यकर्ताओं ने भाईचारे का नमूना पेश किया है। इस अवसर पर प्रभारी भानपाल सिंह, जिलाध्यक्ष भंवर सिंह, उपाध्यक्ष रफलपाल, कोषाध्यक्ष पास्टर सुरेन्द्र कुमार, जिलामंत्री राजेन्द्र श्रमिक, सलाहकार मंत्री रूपचंद आजाद, नगर अध्यक्ष चै. सुनील राजौर, नगर प्रभारी बलराम चंचल, आशीष राजौर, आशू चंचल, विकेश कुमार, वीरेन्द्र कुमार, धर्मेन्द्र कुमार, सुभाष कुमार, नीरज कुमार आदि उपस्थित रहे।

Post A Comment:
0 comments so far,add yours