हरिद्वार की गूंज

(जावेद अंसारी) पिरान कलियर। मंगलवार को साबरी प्रेस कार्यालय मे पिरान कलियर प्रेस क्लब (रजि०) के पत्रकारों ने 30 मई के उपलक्ष्य मे हिन्दी पत्रकारिता दिवस बड़ी धूम धाम से मनाया है।इस अवसर पर पत्रकारों ने वरिष्ठ पत्रकार गणेश शंकर विर्धाथी के चित्र पर फूल मालाएं पुष्प अर्पित भी की। पत्रकारिता दिवस के अवसर पर पत्रकारों ने कहां देश की आजादी मे पत्रकारिता की अहम भूमिका रही थी।पत्रकारों ने कहां की कलियर मे स्थानीय पत्रकार ग्रामीण आंचल के साथ साथ कलियर धार्मिक समाचारों को भी पुख्ता के साथ उजागर करते रहते है।जबकि पत्रकारिता करना आज के समय में काफी कठिन साबित हो रही है।क्योंकि जो सुविधाएं उपलब्ध होनी चाहिए वह पत्रकारों को नहीं होती है।पत्रकारों ने कहां की आज के युग मे पत्रकार राजनीतिक का जमकर सिकार हो रहे है। हर कोई पत्रकारों का उत्पीड़न करनें मे लगा हुआ है।इस दौरान पत्रकारों ने सूबे के मुख्य मंत्री त्रि्वेंद्र सिंह रावत से मांग करतें हुए कहां की पत्रकारों की हर सम्भव सुरक्षा व्यवस्था बढाई जाएं।ताकि पत्रकारों पर हो रहें हत्याचारों को रोका जा सकें। हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर पिरान कलियर प्रेस क्लब के पत्रकारों ने गणेश शंकर विर्धाथी के चित्र पर फूल मालाए पुष्प अर्पित भी की है।इस मौके पर पिरान कलियर प्रेस क्लब के पत्रकारों मे प्रेस क्लब अध्यक्ष डॉ सत्तार अली, उपाध्यक्ष मुजमिल सिददीकी, महासचिव घसीटा हसन साबरी, सचिव जावेद अंसारी,ओडिटर डॉ मौसम अली, सदस्यगणो मे सरवर सिददीकी, जैद सिददीकी, अतीक साबरी, रामपाल सैनी, तसलीम कुरैशी, सचिन सैनी, शाहरुख राणा,आदि पत्रकार उपस्थित थे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours