हरिद्वार की गूंज
(गगन शर्मा) हरिद्वार। आज हरिद्वार में यूथ कांग्रेस अध्यक्ष रवि बाबू शर्मा की दादी और कांग्रेस के कद्दावर नेता पुरुषोत्तम शर्मा की माता जी का लम्बी बीमारी के बाद स्वर्गवास हो गया। प्रभु उनकी आत्मा को शांति और उन्हें वैकुंठ लोक में स्थान दे, साथ ही उनके परिवार को यह दारुण दुःख सहन करने की शक्ति दे। रवि बाबू शर्मा ने बताया कि उनकी दादी जी ने उन्हें हमेशा सटीक साथ देने और सत्य के मार्ग पर चलने की सीख दी थी। उनके जीवन मे उनकी दादी जी का विशेष योगदान रहा है। उनके जीवन मे उनकी दादीजी की हमेशा कमी महशूस होती रहेगी। कल खड़खड़ी में उनकी दादी सावित्री जी का अंतिम संस्कार किया जायेगा। उनकी अंतिम शव यात्रा आवास रामघाट से प्रातः 10 बजे शुरू की जायेगी। हरिद्वार की गूंज परिवार इस दुःख की घड़ी में रवि बाबू के परिवार के साथ शोक ग्रस्त है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours