हरिद्वार की गूंज
(अब्दुल सत्तार-वरिष्ठ सम्पादक) हरिद्वार। सी पी यू के प्रभारी शिव प्रसाद डबराल जी द्वारा हरिद्वार की गूंज को बताया गया है, कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय ने निर्देश दिये कि 10मई तक शहर मे सडको पर दौड रहे वाहनो के आगे एवं पीछे राजकीय एवं राष्ट्रीय चिन्हृ/विभागीय पट्टिका, सामाजिक/धार्मिक संगठन सस्था, भष्टाचार नियामक, मानवाधिकार  आदि नाम, पद नाम, चिन्हृ, मोहर का अनाधिकृत रूप से प्रयोग किया जा रहा था, स्वयं उतार दे,उक्त तिथि के बाद  उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार ऐसे वाहन चालको के विरूद्ध अभियान चलाया गया।ऐसे वाहनो एवं चालको के विरूद्ध कठोर कार्यवाही अमल मे लाई जायेगी, श्री डबराल जी ने समाज के सम्मानित जनो से अपील की है, कि पुलिस का सहयोग करे, पुलिस का सहयोग तब ही हो सकता है, जब प्रत्येक वाहन चालक अपने वाहनो पर लगे नेम प्लेट आदि को स्वयं हटा दे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours