हरिद्वार की गूंज
(विभास सिन्हा) हरिद्वार। जनपद पुलिस द्वारा विभिन्न गावों में ग्रामीणों के मध्य जाकर पुलिस चौपाल का किया गया आयोजन, जनजागरूक पुलिस फोल्डर व कैलेंडर का किया वितरण* पुलिस अधीक्षक महोदय चमोली के निर्देशन में प्रत्येक रविवार को जनपद में आयोजित की जा रही पुलिस चौपाल के अन्तर्गत कल दिनांक 14-04-2018 को थाना गोपेश्वर द्वारा ग्राम-सगर, तथा आज दिनाँक 15-4-2018 को थाना चमोली द्वारा ग्राम-मैठाणा,थाना कर्णप्रयाग द्वारा ग्राम-सिमी ग्वाड़,थाना जोशीमठ द्वारा ग्राम-छावनी बाज़ार जोशीमठ, थाना थराली द्वारा ग्राम-पूर्णा देवाल, थाना पोखरी द्वारा ग्राम-पाब, थाना गैरसैण द्वारा ग्राम-धारगैड, थाना गोविंदघाट द्वारा ग्राम-गोविंदघाट में पुलिस चौपाल का आयोजन कर ग्राम निवासियों को बेटी बचाओ बेटी पढाओ/कन्या भ्रूण हत्या के अपराध/ सोशल मीडिया फ्रोड/एटीएम फ्रोड/ साईबर अपराध सम्बन्धित जानकारी एंव सुझाव/नशे के दुशप्रभाव एंव नशे से दूर रहने /घरेलू हिंसा/यातायात नियमों का पालन/आपदा के समय क्या करें क्या न करे/ महिला एंव बच्चों के विरुद्ध लैगिंग अपराध एंव घरेलू हिंसा/साईबर क्राईम,ठगी, विदेशो के नाम पर ठगी, मानव तस्करी सम्बन्धी अपराधो की जानकारी देकर जागरूक किया साथ पुलिस द्वारा जागरूकता संबंधी पुलिस फोल्डर व कैलेण्डर वितरित किये गये। पुलिस द्वारा आयोजित पुलिस चौपाल में उक्त सभी गांवों के ग्रामीणों द्वारा भारी संख्या एंव उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। जनपद पुलिस द्वारा प्रत्येक *#रविवार* को निरन्तर एक-2 गांव में ग्रामीणों के मध्य जाकर पुलिस चौपाल का जनहित में आयोजन जारी रहेगा।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours