हरिद्वार की गूंज
(सन्नी तोमर) हरिद्वार। ज्वालापुर कस्साबान निवासी समाजसेवी मुरस्लीन कुरैशी अपने बच्चो को अपने घर से बाहर लेकर निकले थे, प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मौहल्ले का ही एक लडका बाईक पर बडी तेजी से गुजर रहा था, मुरस्लीन कुरैशी ने बाईक सवार लडके को कहाँ गाडी धीमी गति से चलाओ बच्चे खेल रहे है, बस इतनी बात पर ही उस लडके ने मुरस्लीन कुरैशी को मारना पीटना शुरु कर दिया, अचानक से उस लडके का चाचा लोग वहाँ आया गये, और उसमे एक ने कुछ लोहे की वस्तु से मुरस्लीन कुरैशी के मुँह पर वार किया जिसमे मुरस्लीन कुरैशी को काफी चोट आयी, मुरस्लीन कुरैशी के बच्चो को भी पटक कर मारने का प्रयास किया गया तथा मुरस्लीन कुरैशी की लडकी के ऊपर लडके द्वारा बाईक चढाने का प्रयास किया गया, ज्ञात हो कि मुरस्लीन कुरैशी पर और उनके भाई पर पिछले साल कब्रिस्तान पर एक जनाजे को दफन करके लोटकर आने पर मौहल्ले के कुछ सम्मानित राजनीतिक राजनीतिक लोगो के इशारे पर जान लेवा हमला किया था, जिसमे मुरस्लीन कुरैशी की भाई को काफी चोटे आई थी, और हाथ की हड्डी भी टूट गयी थी, मुरस्लीन कुरैशी के ऊपर लगातार मौहल्ले के कुछ सम्मानित और राजनीतिक व्यक्तियो के इशारे पर हमले होते रहते है, लेकिन ज्वालापुर पुलिस मौहल्ले के राजनीतिक लोगो के दबाव मे कठोर कार्यवाही नही करती है, इससे ये बात बिल्कुल साफ है,कि मौहल्ले के कुछ राजनीतिक लोगो के इशारे पर ही मुरस्लीन कुरैशी और परिवार के ऊपर जानलेवा हमले हो रहे है, मुरस्लीन कुरैशी और कुछ लोगो का तो यह भी कहना है, दिनाँक 20/04/2018 को एक राजनीतिक वर्चस्व के व्यक्ति के घर पर मुरस्लीन कुरैशी के खिलाफ कोई मीटिंग की गयी थी, जिसमे मीटिंग के लगभग एक हफ्ता बाद ही मुरस्लीन कुरैशी पर जान लेवा हमला किया गया, मौहल्ले के कुछ लोगो का कहना है, कि जब भी कुछ राजनीतिक लोगो को किसी भी परिवार से अपनी दुश्मनी निकालनी होती है,  तो बिरादरी का सहारा लेकर कुछ राजनीतिक दूसरे लोगो से अपना उल्लू सीधा करवा लेते है, मुरस्लीन कुरैशी पर हमला करने वाले लडके का एक चाचा हरिद्वार कारागार मे डबल मडर मे पिछले लगभग दो साल से बंद है, मुरस्लीन कुरैशी को ज्वालापुर पुलिस ने मेडिकल के लिए भेजा था, मेडिकल हो गया है, लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी ज्वालापुर कोतवाली की तरफ से नही हुई है, कुछ लोगो का कहना है, कि पुलिस मौहल्ले के कुछ राजनीतिक दलालो के लिए काम कर रही है। ज्ञात रहे कि मुरस्लीन कुरैशी का कब्रिस्तान की दुकान को लेकर अपने समाज से कुछ मामला चल रहा है, जो न्यायालय मे विचारधीन है, लेकिन फिर भी मोहल्ले के कुछ राजनीतिक लोगो को सुकून नही है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours