हरिद्वार की गूंज,H.K.G NEWS
(नितिन कुमार) हरिद्वार। उपनगरी ज्वालापुर मे जगह जगह कूडे के ढेर लगे हुए है, सफाई कर्मी सफाई करके कूडे के ढेर लगाकर चला जाते कूडे उठाने वाले किसी स्थान से उठाते है, और किसी से नही उठाते, लेकिन इन सब के बीच मदरसा नजर आजीजिया  मैमो स्कूल जो कस्साबान नाले पर स्थित है, जहाँ महिला सफाई कर्मी तैनात है, लेकिन सफाई करने के पश्चात स्कूल के द्वार के सामने कूडे का ढेर लगा देती है, स्कूल प्रबन्धन द्वारा कूडे का ढेर लगाने पर विरोध किया जाता है, तो ये कहती है, कि कूडा उठाने वाले कर्मी आयेंगे उठा लेगे, जब महिला सफाई कर्मी से कहाँ जाता है, कि कोई नही आयेगा इस कूडे के ढेर को यहाँ से उठाओ, यहाँ स्कूल के द्वार पर कूडे का ढेर ना लगाया करो तो महिला सफाई कर्मी उस कूडे के ढेर को झाडू से ही नाले मे डाल देती है, महिला सफाई कर्मी की ये हरकत देखकर स्कूल प्रबंधन उसे  ये कहता है, कि ठीक है, यही लगा रहने दो लेकिन नाले मे मत डालो तो और रोजाना उस कूडे के ढेर को स्वयं स्कूल प्रबंधन के सदस्य उठाकर निश्चित स्थान पर डलवाते है, क्या यही है, स्वच्छ भारत जब सफाई कर्मचारी ही सफाई को नाम मात्र के नाम पर करेगा जिनको केवल इसी नाम का वेतन मिलता है, उनको ही हराम की खाने की आदत है, तो फिर तो समाज को ही सफाई के प्रति गम्भीर होना पडेगा, तब ही जाकर भारत स्वच्छ वे स्वस्थ बनेगा।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours