हरिद्वार की गूंज
(अब्दुल सत्तार) हरिद्वार। ज्वालापुर ट्रक यूनियन रेलवे चौकी के सामने खाद्यय सुरक्षा विभाग और नगर निगम की पोल खुल रही है, यहाँ पूरा एक चिकन के मीट का बाजार लग चुका है, और शाम ढलते ही चिकन के शौकीन लोग शराब लेकर यहाँ पहुँचते है, और बैठकर चिकन का लुत्फ उठाते है, और समाज मे अराजकता फैलाते है, और खाद्यय सुरक्षा विभाग और नगर निगम की नाक के नीचे अधिकतर दुकाने अवैध चल रही है, जिनके पास नगर निगम से एन०ओ०सी०और खाद्यय सुरक्षा विभाग से लाइसेंस जारी नही हो रखे है, बिना अनुमति के अवैध तौर से ये चिकन की दुकाने चल रही है, और शासन प्रशासन आँखे मिचे बैठा है, जबकि सामने ही मित्रता के दावे ठोकने वाली और सदैव सेवा मे तत्पर का जाप रटने वाली पुलिस की रेलवे चौकी वहाँ मौजूद है, और चिकन की साथ टेबल के नीचे जाम भी मौजूद रहता है, और जब दुकाने चिकन खाने वालो से भर जाती है, तो दुकानो के बाहर अपनी अपनी गाडियो मे बैठकर शाम मे जाम रलाकर चिकन का छोंक लगाते है, ऐसी ही एक खबर यही स्थित चिकन की बडी दुकान के बाहर गाडियो मे बैठकर चिकन और शराब का मजा लेने की खबर सोशल मीडिया पर चली थी, इतने बडे स्तर पर अवैध चिकन की दुकाने ज्वालापुर टृक यूनियन पर चल रही है, और खाद्यय सुरक्षा विभाग तथा नगर निगम अपने मजे मे मस्त होकर विकास के दावे ठोक रहे है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours