सहारनपुर बेहट पुलिस को मिली सफलता
फोटो-पकड़े गए आरोपी

बेहट(सहारनपुर) यमुना नदी में फायरिंग कर पुलिस के साथ हाथापाई कर खनन से लदे वाहन जबरन छुड़ाने की घटना के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश जारी है। बुधवार को अवैध खनन की सूचना पर कोतवाली बेहट कोतवाली प्रभारी एमपी सिंह व एसएसआई सुशील कुमार सैनी पुलिस के साथ यमुना में पहुंची। जहां से पुलिस ने पुलिस के साथ धक्कामुक्की करने वाले दो खनन माफियाओं को पकड़ लिया। सीओ शिवराज सिंह ने बताया कि दोनों खनन माफिया बुधवार को भी खनन करने का प्रयास कर रहे थे। पकड़े गये खनन माफियाओं का नाम मनीष पुत्र चतर सिंह, सतीश पुत्र मामराज निवासी गांव भीलपुरा, जनपद यमुनानगर, हरियाणा है। सीओ ने बताया कि जल्द ही अन्य आरोपियों को भी पकड़ लिया जायेगा। उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।
👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours