हरिद्वार की गूंज (24*7)

(गगन शर्मा) हरिद्वार। 24 अक्टूबर को भारतीय मजदूर संघ हरिद्वार का जिला सम्मेलन संपन्न हुआ। जिसमें संगठन के द्वारा कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां दी गई एवं नई कार्य समिति का गठन किया गया। जिसमें हरिद्वार  जिला का जिला मंत्री एस के एफ मज़दूर संघ से ललित पुरोहित और राजेंद्र प्रसाद कापड़ी को कार्यकारणी में शामिल किया गया। इस उपलक्ष में एस. के. एफ. के कामगारों के द्वारा एक स्वागत कार्यक्रम रखा गया। जिसमें कारख़ाने के सहयोगी कार्यकर्ताओं ने ललित पुरोहित को जिले का मंत्री और राजेन्द्र कापड़ी को जिला कार्यकारणी  सदस्य बनाये जाने के लिए बधाई दी। इस अवसर पर जिला मंत्री ललित पुरोहित ने सभी साथियों का आभार व्यक्त करते हुवे कहा कि अब हम सभी और भी ज्यादा मज़बूती से मज़दूरों के हितों की लड़ायी लड पायेंगे, साथ ही उनके सहयोगी राजेन्द्र कापड़ी ने उनका समर्थन करते हुए सभी साथियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने सभी सदस्यो और पदाधिकारियों से आग्रह किया कि वो संघटन में एकता बनाए रखने में समय समय पर अपना बहुमूल्य सहयोग देंगे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours