हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। बीएचईएल हरिद्वार के कार्यपालक निदेशक संजय गुलाटी के आज सेवानिवृत होने पर पूरे प्रभाग की ओर से उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन बीएचईएल परिसर स्थित सम्मेलन केन्द्र में किया गया। कार्यक्रम के दौरान अपने बीते कार्यकाल को याद करते हुए संजय गुलाटी ने कहा कि बीएचईएल हरिद्वार में बिताए हुए पल, उनकी जिन्दगी के सबसे खूबसूरत पल थे और वह इन यादों को जीवन भर सहेज कर रखेंगे। नवनियुक्त कार्यपालक निदेशक पी.सी. झा ने भी संजय गुलाटी की कार्य शैली की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनका कार्यकाल अनेकों उपलब्धियों से भरा रहा। उन्होंने कहा कि संजय गुलाटी ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है उसे पूरा करने का वह भरपूर प्रयास करेंगे। महाप्रबंधक (प्रभारी) सीएफएफपी वी.के रायजादा ने भी संजय गुलाटी की अपने काम के प्रति लगन एवं जुझारुपन का जिक्र किया। इस अवसर पर सभी महाप्रबन्धकों, श्रमिक संगठनों एवं एसोसिएशनस के पदाधिकारियों, उपनगरी स्थित विद्यालयों, विभिन्न संस्थाओं तथा मीडिया के प्रतिनिधियों ने संजय गुलाटी का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। यादगार के तौर पर श्री पी. सी. झा एवं वी. के. रायजादा ने संजय गुलाटी को स्मृति चिन्ह भी भेंट किए। इस अवसर पर सभागार में बड़ी संख्या में बीएचईएल अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित रहे। समारोह के पश्चात सभी अधिकारी एवं कर्मचारी संजय गुलाटी को फूलों से सजी एक कार में बिठाकर उसे रस्सी से खींचते हुए उन्हें, उनके निवास स्थान बीएचईएल हाउस तक ले गए। अंत में संजय गुलाटी ने वहां उपस्थित सभी लोगों को, उनके इस असीम प्यार के लिए धन्यवाद दिया।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours