हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त) रूड़की। रुड़की गंगनहर पुलिस ने नकली नोट को बाजार में खपाने की कोशिश कर रहे तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। युवकों के पास से एक मोटर साईकिल स्प्लेंडर व 2.5 लाख के नकली नोट बरामद हुए। प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह गंगनहर के मुताबिक पुलिस को मुखबिर से जानकारी मिली कि नशे की प्रवृत्ति में लिप्त तीन युवक भारी मात्रा में नकली नोटों की खेप लेकर गंगनहर रुड़की क्षेत्र में आने वाले है। जिस पर गठित पुलिस टीमों के द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर चैकिंग अभियान चलाया गया। चैकिंग के दौरान रेलवे फाटक तेल्लीवाला के पास से स्प्लेंडर मोटर साइकिल पर तीन युवक आते दिखे जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे कार्यवाही करते हुए पुलिस तीनों युवकों को पकड़कर थाने ले आई। तलाशी लेने पर तीनों युवकों के पास से 2000, 500 और 200 रूपये के नोट 2,47,500 रुपए बरामद हुए।जांच करने पर पता चला कि सभी नोट नकली है।
 |
|
पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्त विकास उर्फ विक्की पुत्र नारायण सिंह, निवासी कृष्णा नगर, कोतवाली गंगनहर, जिला हरिद्वार, जोनी कुमार पुत्र चन्द्रपाल, निवासी हनुमान कालोनी, चाउमण्डी, कोतवाली गंगनहर, अनुज प्रताप पुत्र मोहन सिंह, निवासी आवास विकास कालोनी, कोतवाली गंगनहर से गहनता से पूछताछ की अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वह नशे के आदि है और नशे की पूर्ति के लिए पहले घरवालों से जेब खर्च के नाम पर पैसे लेते थे, लेकिन जब सभी के नशे के खर्चे बढ़ गये तो अपने ही घरों में रखे कीमती सामानों को भी बेचना शुरू किया। इसके पश्चात वह कलर प्रिन्टर की सहायता से असली से नकली नोट को छापने का काम करने लगे और ऐसे नकली नोटों को रात्रि में भीड़-भाड़ वाले बाजारों में असली के रूप में चलाने लगे और इन नोटों की सहायता से अपने रोजमर्रा की नशे की जरूरतों को पूरा करने लगे। आज भी वह इन नोटों को तैयार कर बाजार में चलाने के लिए ले जा रहे थे। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह कोतवाली गंगनहर, व०उ०नि० संतोष पैंथवाल, उ०नि० सुनील रमोला, का० हरि सिंह, का० हसन जैदी शामिल रहे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours