हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(हिमांशु सरीन) हरिद्वार। लंकापति रावण का दहन तो प्रभु श्री राम ने कर दिया लेकिन रावण दहन के बाद हरिद्वार के पंतद्वीप मैदान में लगे गंदगी के अंबार से निजात कौन दिलाएगा यह अभी देखना बाकी है। बीते दिनों शहर भर में कई जगह दशानन रावण का दहन किया गया जिसे देखने हज़ारों लोगों ने अपनी उपस्थिति दी, चंदे के नाम और रसीद भी काटी गई लेकिन मैदान की सफाई करने और कराने के लिए कोई आगे नही आया। बहरहाल बीते दो दिनों से चल रही हवाओं से मैदान में पसरा कूड़ा पन्नी आदि उड़कर गंगा नदी में जा रही है। ऐसे में न ही इसपर शासन प्रशासन की नज़र पड़ी और न ही किसी जनप्रतिनिधियों द्वारा इसका समाधान किया गया। आयोजक मंडल में भी मेले के दौरान जमकर रसीद काटी लेकिन वह भी समापन के बाद अपने रास्ते हो लिए, दो दिन बीतने के बाद भी न तो नगर निगम द्वारा सफाई करवाई गई और न ही आयोजक मंडल का इसपर ध्यान गया। मौके पर उपस्थित कुछ लोगों से इस बारे में जानना चाहा तो स्थानीय युवा मयंक शर्मा ने बताया की यह आलम पहली बार का नही है पूर्व में भी ऐसा होता आया है, सप्ताह भर में सारा कूड़ा उड़ कर गंगा जी में बह जाता है जिससे गंगा प्रदूषण होता है, उनके अनुसार नगर निगम के अधिकारियों को नींद से जागकर जल्द से जल्द मैदान की सफाई करवानी चाहिए और अगली बार के लिए आयोजक मंडल को भी इसपर चिंता कण्य चाहिए कि आयोजन के समय कम से कम गंदगी हो और बाकी सफाई व्यवस्था भी बरकरार रखी जाए। बताया कि आयोजन के समय भी कूड़ेदानों की व्यवस्था नही की गई थी जबकि ज्वालापुर जैसे क्षेत्रों में कूड़ेदान के नाले में पड़े होने की सूचना भी जगजाहिर हुई थी। ऐसे में देखना यह है कि कब नगर निगम की नींद खुलेगी और वह मैदान की जल्द से जल्द सफाई करवाएगा।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours