हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
 |
|
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार।जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर अकीदत मंदो ने ज्वालापुर में चादरी जुलूस बड़े हर्षोल्लास के साथ निकाला है। घर घर में कुरान शरीफ तिलावत, लंगर तकसीम फल आदि वितरित भी किए गए है। सुबह से लोग मजहबी नारे लिखे हरे झंडे और बड़ी संख्या में चादरे लेकर लोधामंडी, रोशन अली पीर बाबा की दरगाह, मेन बाजार, ज्वालापुर कोतवाली कस्साबान पुलिया से होते हुए घड़ी वाले पीर बाबा की दरगाह पर पहुंचे जहां अकीदत मंदों ने दरगाह पर फूल चादर पेश कर देश में अमन चैन की दुआएं मांगी गई है। और कुछ चादरें कलियर शरीफ के लिए भी रवाना हुई। जुलूस में हजारों की संख्या में युवा और बच्चों द्वारा तकरीरे की गई। जुलूस में जगह जगह चादर ले जाने वाले अकीदत मंदो का सभी धर्म समुदाय के लोगों ने स्वागत भी किया है। इस अवसर पर हिंदू मुस्लिम एकता और भाईचारा देखने को मिला है। वहीं अकीदतमंद अकबर खान ने बताया कि ईद मिलादुन्नबी पैगंबर हजरत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलेही वसल्लम का पैदाइश का दिन है। और यह पर्व पूरे भारतवर्ष में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि पैगंबर हजरत मुहम्मद मुस्तफा दुनिया के लिए रहमत बनाकर भेजे गए हैं। वह अल्लाह के आखिरी नबी है। जिन्होंने दुनिया को कुफ्र, जुल्म और ज्यादती से बाहर निकाल कर एकता, सौहार्द और भाईचारा का संदेश दिया और उनकी शिक्षाएं संपूर्ण मानवता के लिए बहुत ही कल्याणकारी है।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours