हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(अविनाश गुप्ता) हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा प्रधानमंत्री मोदी के शासकीय जीवन में 20 वर्ष पूर्ण होने पर पोस्टकार्ड के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम बूथ संख्या 43 निर्मला छावनी से शुरुआत कर शुभकामना संदेश भेजे। इसके साथ ही जनपद के सभी बूथों से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें भाजपा कार्यकर्त्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश के लिए जन कल्याणकारी योजनाओं की चर्चा जैसे कोरोना संकटकाल में सुस्त हो चुकी आर्थिक गतिविधियों को आर्थिक पैकेज देकर उभारने, कश्मीर से धारा 370, समाप्त कर भारत को संगठित करना, नागरिकता संशोधन विधेयक, तीन तलाक कानून लागू करना, कोरोना से सुरक्षा देने के लिए सभी को मुफ्त वैक्सीन, प्रधानमंत्री गरीब अन्य कल्याण योजना के माध्यम से गरीबो को मुफ्त राशन देना, चिकित्सा के क्षेत्र में आयुष्मान भारत के माध्यम से लोगों की स्वास्थ्य की चिंता, किसानों को किसान सम्मान निधि के माध्यम से 6000 प्रति वर्ष देने का दिए जाना, प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत गरीबों को आवास मुहैया कराना, अगड़ी जातियों में आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को 10 प्रतिशत आरक्षण देने इत्यादि अनेक विषयों पर अपने विचार लिखकर धन्यवाद प्रेषित किया। इसी के साथ प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार आज से दीवार लेखन का कार्य भी चंडी घाट चौक हरिद्वार से प्रारंभ हुआ। कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने बूथों पर स्वच्छता अभियान एवं नमो एप डाउनलोड कराने का काम भी किया। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री विकास तिवारी, विधानसभा पूर्णकालिक नवीन झा, मंडल महामंत्री तरुण, चंद्रकांत पांडे, मंडल उपाध्यक्ष दिनेश पांडे, इष्ट देव सोनी, मंडल सोशल मीडिया प्रभारी विकल राठी, पूनम मखीजा, पूनम माकन, अजीत कुमार आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours